भाजपा झांसी महानगर द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के संभ्रांत विभूतियों का सम्मान समारोह।
झांसी : आज डॉ०श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय झांसी महानगर पर भाजपा द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के संभ्रांत नागरिकों का जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी उनका सम्मान समारोह किया गया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक रवि शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह रहे । संतराम पेंटर ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक रवि शर्मा ने बाबा साहब के जीवन के घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब की ही दें है कि आज समाज का प्रत्येक तबका कदम से कदम मिलकर राष्ट्र उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि आप सभी झांसी महानगर के गणमान्य नागरिक है जिन्होंने अपनी सेवा और समर्पण के माध्यम से कई क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त की है ।ये हमारा सौभाग्य है कि आप सबको एक साथ सम्मानित करने का अवसर हमे मिल ही। अंत में उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के जीवन से सीख लेकर उसे अपने सामान्य व्यवहार में आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर जी० पी० वर्मा, कुंजबिहारी, रमेश मास्टर, रमाकांत पहलवान, जगदीश लाल, डॉ० अशोक आर्य, डॉ० लीलावती आर्य, भूपेंद्र पंथी, संतोष शाक्य, हरदयाल एडवोकेट, रामबाबू वर्मा, राजकुमार हंसारी, घनश्याम दास, अनीता वर्मा, भूपेंद अमरिया, मोहन लाल सिंगरया, डॉ० हेमंत कुमार, मिश्री लाल अंतर्राष्ट्रीय धावक, शिवचरण मूर्तिकार, हरविंद कुमार नीरज, आर. एन. गौतम, नंदराम अहिरवार, बलराम अहिरवार, ओमप्रकाश दद्दा जी, लखन पहलवान, कुंदन लाल नेता, गोपाल सहारिया, रानी सहारिया, सियाराम सहारिया, प्रदीप खटीक, बहादुर घनघोरिया, बहादुर सेजवार, अनिल झांसिया, के. पी. सिंह, रामप्रसाद अहिरवार। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र आर्य एवं आभार संतराम पेंटर ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.