सत्याग्रह के पांचवे दिन युवाओं ने लिया केंद्र सरकार को उखाड़ फेकनें का संकल्प
झांसी : युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी उधान कचहरी चौराहा पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित के खिलाफ मानी जा रही इंडो - यूस ट्रेड डील को रद्द किये जाने और स्मार्ट मीटरों को पोस्ट पेड में बदले जाने की मांग को लेकर 7 दिवसीय 'किसान न्याय सत्याग्रह ' के पांचवे दिन युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष मो. आसिफ की अध्यक्षता में सत्य्ग्रग्रह में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहें। इस मौके पर युवाओं ने वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियो को कोसते इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवीसिंह कुशवाहा, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, भरत राय, प्रदेश प्रवक्ता गौरव जैन , नफीस मकरानी, दीपक अग्रवाल, के के राय, शैलेंद्र कुमार शीलू, फ़ैजान हुसैन जुगल किशोर , इंजी. शाहरुख मंसूरी,आयुष पस्तोर, सागिल अली ,इसरार कुरैशी, सोम त्रिवेदी, प्रमोद कुमार, पवन राज,आसिफ अहमद ,जुनैद खान, अयान खान, सलीम खान, रिषभ वर्मा, सिजात कलाम, सैयद खालिद अली,मो. साहिल,खान अयान , मो.आसिफ , सुमित सागर , गगन शर्माआदि मौजूद रहें संचालन अमीर चंद आर्य ने और आभार आशिया सिद्धिकी ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.