झांसी पुलिस को मिले 7 पीआरवी वाहन, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
झांसी : आज जनपद झाँसी पुलिस को 07 पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) चार पहिया वाहन प्राप्त हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अरीबा नोमान, सहायक पुलिस अधीक्षक झाँसी विनय कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी टहरौली श्रीमती असमा वकार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इन नए पीआरवी वाहनों के शामिल होने से झाँसी पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता एवं संसाधनों में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। इससे झाँसी पुलिस का आधारभूत ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और अधिक सुदृढ़ हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप घटनास्थल पर शीघ्र पहुँच सुनिश्चित होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और अधिक प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। जनपद झाँसी पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नवीन पीआरवी वाहनों के संचालन से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित होगी, जिससे जनता को बेहतर सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.