पुलिस अधीक्षक से मिला जैन समाज का प्रतिनिधि मण्डल

झांसी : आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में जैन समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. अरविन्द कुमार से मिला। उन्होने बताया कि 30 अप्रैल को झांसी महानगर में आयोजित  पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव करगुवां जी में पट्टाचार्य श्री विशूद्ध सागर जी महाराज के आगमन के समय निकाली गई  शोभायात्रा में  अनेक महिलाओं के गले से सोने की चेन व पुरुषों लोगो की जेब से पर्स व मोबाइल आदि चोरी किये घटना घटित हुई थी । 20 दिन व्यतीत हो जाने के बाद अभी तक चोरो की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुये चोरों की इस गैंग की तलाश के लिये सी सी टी वी केमरों के फुटेज देखकर उक्त घटना को अंजाम देने वाले  चोरो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

प्रतिनिधि मण्डल में अशोक जैन रतन सेल्स, प्रमोद जैन वैरायटी , प्रदीप जैन महरौनी , अभिजीत जैन, श्रीमती कल्पना , श्रीमती आशा जैन , श्रीमती प्रियंका जैन, नितिन जैन व मनोज जैन पंचवटी शामिल रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.