रवि पाल बने अखिल भारतीय पाल महासभा के झांसी जिलाध्यक्ष

झाँसी :अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शैतान सिंह पाल की संस्तुति पर तथा प्रदेश अध्यक्ष  विजय पाल द्वारा झांसी जनपद के नगरा निवासी  रवि पाल को अखिल भारतीय पाल महासभा का झांसी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।वर्तमान में  रवि पाल भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवि पाल के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों एवं समाज के लोगों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। उनके शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.