सीपरी बाजार व्यापार महासमिति का गठन एवं दायित्व ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
झांसी : आज सीपरी बाजार व्यापार महासमिति संबंध उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी का गठन एवं दायित्व ग्रहण समारोह अत्रि चौराहे पर खियानी सभागार में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के मुख्य अतिथि में एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया, महा समिति के अध्यक्ष संजय चड्ढा ने संरक्षक डॉक्टर जी एस अर्गल, किशन लाल कयानी, बलवीर सिंह सलूजा, दिलबाग सिंह भुसारी, शैलेश भाटिया, प्रेम साहू, बीके पांडे, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, चैयरमेन अजय कपूर, अध्यक्ष संजय चड्ढा, महामंत्री राजकुमार राय, संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह बंटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि सलूजा, ऋषि सलूजा, प्रमोद बंसल, इंद्रजीत सिंह भुसारी, संजय खयानी,अवनीश साहू, प्रवीण साहू, उपाध्यक्ष अकील अहमद, रोहित सक्सेना, राजकुमार वर्मा, राकेश खुल्लर, अश्वनी राय, नीरज भाटिया, मंत्री डी के नंदी, बद्री गुप्ता, आसिफ खान मुकेश साहू, सुरेश तिवारी, विजय चंगानी, कोषाध्यक्ष रोहित आहूजा, संगठन मंत्री मुकेश साहू प्रचार मंत्री सिद्धार्थ पाल, राजेश कटिहार मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता, की घोषणा की, मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने सभी को माला पहनकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि व्यापारी सरकार को राजस्व देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी समाज एवं जनता के हितों के लिए में हमेशा सहयोग देता रहा है, अगर व्यापार मंडल संगठित है तो व्यापारियों को उत्पीड़न कोई नहीं कर सकता है,
अध्यक्षता कर रहे संजय पटवारी ने कहा कि व्यापारी रहे स्वाभिमान से- व्यापार करें सम्मान से इस संदेश के साथ हम सब अपना व्यापार के साथ-साथ, व्यापारिक हितों के लिए एवं समस्याओं के समाधान सजग रहते हैं, आपने कहा कि सीपरी व्यापार महासमिति समिति के गठन से व्यापारियों को एक नई ताकत मिलेगी ।
इस अवसर पर सैकड़ो व्यापारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे संचालन व्यापारी नेता बालेश्वर पांडे एवं आभार गुड्डन अग्रवाल ने व्यक्त किया ।

No Previous Comments found.