ग्राम सिल्गुआ में सफाई व्यवस्था ध्वस्त,मुख्य रास्तों पर गंदगी का अंबार,ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
झांसी - जनपद के ग्राम सिल्गुआ में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। गांव के मुख्य मार्ग और गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी महीनों से गांव में सफाई करने नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने बताया कि गंदगी और जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नियमित सफाई कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को गंदगी से मुक्ति मिल सके।
संवाददाता - धीरेन्द्र सोनी
No Previous Comments found.