भू-जल सप्ताह के अवसर पर 33वीं वाहिनी पीएसी में दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ
झाँसी : राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत मनाए जा रहे भू-जल सप्ताह 2026 के अवसर पर 33वीं वाहिनी पीएसी, झाँसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल परिसर में जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने पानी की हर बूंद की संचयन एवं जल शक्त अभियान: कैच द रेन को बढ़ावा देते हुये पानी को एक अनमोल संपदा मानते हुये ही इसका उपयोग करने की शपथ दिलाते हुये बताया कि परिवारजनों एवं पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करें। यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते है। ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में सात दिवसीय जल संरक्षण एवं जन-जागरुकता अभियान का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य विचार बिन्दु ‘‘जल सरंक्षण करें सकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’’ रखा गया है।
इस अवसर पर सेनानायक अजीत सिन्हा ने कहा कि जल जीवन का आधार है तथा प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जल का विवेकपूर्ण उपयोग करे। उन्होंने सभी से पानी की प्रत्येक बूंद को बचाने, वर्षा जल संचयन को अपनाने तथा जल की अनावश्यक बर्बादी रोकने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज जल संरक्षण की दिशा में उठाया गया प्रत्येक कदम आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने तथा जल के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक सैफुद्दीन बेग, शिविरपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव, दलनायक अनिरुद्ध कुमार, सूबेदार मेजर सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया, पुलिस मॉडर्न स्कूल का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएँ तथा वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.