“शिक्षित समाज की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिवक्ता परिवारों को स्नातक मतदाता बनाने का अभियान” — कुश श्रीवास्तव
झाँसी : प्रयागराज–झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संचालित स्नातक मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज झाँसी जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभियान संयोजक कुश श्रीवास्तव ने अधिवक्ता समुदाय से अधिकाधिक संख्या में स्नातक मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का आग्रह किया। बैठक को संबोधित करते हुए कुश श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वे शिक्षक,अधिवक्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के स्नातकों के बीच लगातार जनसंपर्क कर उन्हें स्नातक मतदाता बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिससे कि शिक्षित वर्ग की सक्रिय लोकतांत्रिक भागीदारी से विधान परिषद में स्नातकों की समस्याओं, अधिकारों और अपेक्षाओं को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि “प्रत्येक अधिवक्ता परिवार स्नातक मतदाता के रूप में पंजीकृत हो।” उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2020 के स्नातक निर्वाचन में लगभग 1,200 अधिवक्ता ही मतदाता सूची में शामिल थे, जबकि इस बार उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों और तहसील स्तर पर चलाए गए विशेष जनजागरण एवं पंजीकरण अभियान के माध्यम से 25,000 से अधिक अधिवक्ताओं का स्नातक मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया गया है। उन्होंने इसे शिक्षित समाज की राजनीतिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया।कुश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज–झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, झांसी, जालौन (उरई), चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, कौशाम्बी और फतेहपुर सहित दस जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों में लगातार संपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और मतदाता पंजीकरण गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक पात्र स्नातक मतदाता सूची से जुड़ सकें।बैठक में लगभग 100 से अधिक अधिवक्ताओं ने सहभागिता की और स्नातक समाज के अधिकारों, अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों तथा लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने के विषय में अपने विचार साझा किए। साथ ही, शिक्षित वर्ग की भूमिका को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे ने कुश श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाता जागरूकता अभियान शिक्षित समाज को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की एक सकारात्मक और दूरगामी पहल है, जिसके परिणाम भविष्य में व्यापक रूप से दिखाई देंगे।
बैठक में प्रमोद शिवहरे बार एसोसिएशन अध्यक्ष झाँसी, छोटे लाल वर्मा महामंत्री बार एसोसिएशन झाँसी, डीजीसी मृदुल कांत श्रीवास्तव, उपेन्द्र बेबल, हिमांशु सक्सेना, नरेन्द्र अग्रवाल, ओम प्रकाश झां, तेज सिंह गौर, संजय पाण्डेय,केशव वर्मा, देवेन्द्र पांचाल, खुशी राय, प्रशांत सक्सेना, आकाश वर्मा एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.