नशा मुक्ति अभियान के दूसरे दिन नशामुक्त भारत की ओर विद्यार्थियों ने बढ़ाया कदम

झांसी : टहरौली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा टहरौली के अंतर्गत चल रहे नशा मुक्ति अभियान के दूसरे दिन श्री राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज एवं साथ ही रामराजा इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से सदैव दूर रहने एवं स्वस्थ, संस्कारमय जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता दीदी ने कहा—“नशा जीवन की खुशियाँ और उमंगें समाप्त कर देता है। युवा शक्ति नशे में नहीं, अच्छे विचारों और संस्कारों में है। आइए, नशे से दूर रहने का संकल्प लें और दूसरों को प्रेरित करें। नशामुक्त युवा ही स्वस्थ परिवार, समाज और राष्ट्र बनाता है।”    टहरौली केंद्र प्रभारी बीके पूजा दीदी एवं बीके कल्याणी दीदी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि युवा शक्ति ही देश की वास्तविक शक्ति है और नशामुक्त जीवन अपनाकर विद्यार्थी अपने जीवन को श्रेष्ठ दिशा दे सकते हैं।

बहनों ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मबल एवं अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, माता दिन चौरसिया जी प्रधानाचार्य राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज राजेश कुमार रामराज इंटर कालेज प्रधानाचार्य ,समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर - अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.