कांग्रेस ने सदभावना दिवस के रुप में मनाई राजीव गांधी की जयंती
झांसी : आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव / पर्यवेक्षक पूर्व विधायक हिना कावरे के मुख्य आतिथ्य, एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई । इस मौके पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि हिना कावरे ने कहा कि 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी ने संचार क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने 73 वे संविधान संशोधन की नींव रखकर पंचायती राज की परिकल्पना को साकार रूप दियां उन्होनें युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी दिलाते हुए 18 वर्ष के युवाओं को वोट का अधिकार दिलाया। हमें उनके आदर्शों का अनुशरण करते हुए लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करना चाहिए। गोष्ठी को पी सी सी पर्यवेक्षक संतराम नीलांचल,निवर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, पी सी सी सदस्य राजेंद्र सिंह यादव, नीता अग्रवाल, डॉ . बलवान सिंह यादव, अरविंद कुमार बबलू, हरवंश लाल, रामकुमार शुक्ला, आशिया सिद्दीकी,, राजकुमार सेन, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक कंसौरिया, एम सी वर्मा, शेखर नलवंशी , शमीमा बनो, पार्वती चौधरी, राजकुमार फौजी, पवन राज, नीरज सेन , हरिओम ब्रजवासी, नूरुद्दीन खान , अजय प्रकाश शर्मा, सूरज प्रकाश राय, शिखा तिवारी, दीपा यादव, अजय तिवारी,, शैलेश चतुर्वेदी, अफजाल अहमद, आदि ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत मे प्रिंस कटियार ने आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.