संगठन सुदृढ़ीकरण के साथ 'नशामुक्त झांसी' का संकल्प: बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह का जोर
झांसी : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और अभेद्य बनाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा झांसी महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठकें लीं और बूथ अध्यक्षों व बूथ समितियों के सत्यापन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी, सक्रिय व गतिशील बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सतत जनसंपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक समीक्षा व भौतिक सत्यापन
मंडल प्रवास के क्रम में सिविल लाइन मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक-49 (सिविल लाइन पश्चिम, मिशन कंपाउंड) तथा शक्ति केंद्र क्रमांक-21 (सिमरधा-करारी, पाल कॉलोनी) में शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन संपन्न हुआ। बैठकों में बूथ स्तर की गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा:
"कार्यकर्ता और सुदृढ़ बूथ संरचना ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। बूथ की मजबूती ही प्रत्येक चुनावी व सामाजिक विजय का आधार बनती है। कार्यकर्ता निरंतर क्षेत्र में प्रवास करें, आमजन से जीवंत संवाद स्थापित करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाएं।"
संगठनात्मक प्रवास के उपरांत भाजपा महानगर कार्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र के नवनिर्माण की रीढ़ है। समाज को सशक्त और झांसी को विकसित बनाने के लिए युवाओं का स्वस्थ व जागरूक होना अनिवार्य है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल, नवाचार व राष्ट्रसेवा में करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, संतराम पेंटर, पार्षद कैलाश, दीपक पाल, सहप्रभारी अंकित साहू, प्रवासी मुकुल द्विवेदी, मंगल श्रीवास्तव, पार्षद सुशीला दुबे, गोकुल दुबे, प्रदीप गुप्ता, ऋषिकेश नायक, जे.पी. राजपूत, गोविन्द शर्मा, डी.के. पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.