NHAI की लापरवाही से गई दो गौवंश की जान, बाइक सवार भी घायल

झांसी : जनपद के थाना सकरार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेजपुरा हाईवे पर NHAI की घोर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कल देर रात हाईवे पर घूम रहे आवारा गोवंश से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए और रात भर तड़प-तड़प कर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार भी बुरी तरह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे हाईवे पर NHAI की लापरवाही के चलते रोजाना इसी तरह के हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर जगह-जगह आवारा गोवंश बैठे रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं और गोवंश की जान जाती है। इस संबंध में रोज खबरें प्रकाशित होने के बावजूद शासन-प्रशासन और NHAI कंपनी के अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि हाईवे से आवारा गोवंश को हटाया जाए और NHAI की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.