वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सेक्शन में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध स्पेशल चेक अभियान

झांसी : मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अमन वर्मा के निर्देशन, सी.टी.आई. एम.एल.मीणा (मुख्यालय) एवं सी.टी.आई. अशोक कुमार त्रिपाठी  (स्टेशन) के नेतृत्व में दिनांक 13 नवंबर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर- दतिया वीरांगना  लक्ष्मीबाई झांसी सेक्शन में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध विशेष चेक जांच अभियान चलाया गया।] अभियान के दौरान गाड़ी क्रमांक 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 12138 पंजाब मेलमें यात्रियों के टिकटों की जांच की गई । इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही । 

अभियान के दौरान विशेष रूप से  ट्रेनों के महिला एवं दिव्यांग कोचों एवं पेंट्रीकार की भी जांच की गई।
जांच अभियान के दौरान कुल 38 बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले तथा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹30,870 का जुर्माना वसूल किया गया।
झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सदैव वैध यात्रा टिकट लेकर यात्रा करें। इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.