महापौर बिहारी लाल आर्य ने 96.57 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
झांसी : आज महापौर बिहारी लाल आर्य के करकमलों द्वारा कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
1. वार्ड नंबर 15 गढ़ियागांव में - उपवन योजना के अंतर्गत मियांवाकी वन एवं पार्क के निर्माण कार्य हेतु बाउंड्रीवॉल एवं अप्रोच रोड का निर्माण कार्य, लागत 53.41 लाख रुपये।
2. वार्ड नंबर 13 में - आर.पी. निरंजन के मकान से जितेन्द्र राय के मकान तक नाली, पुलिया एवं एपैक्स सड़क निर्माण कार्य, लागत 22.20 लाख रुपये।
3. वार्ड नंबर 13 में - अरविन्द रजक के मकान से राजेन्द्र अहिरवार के मकान तक नाली, पुलिया एवं सड़क निर्माण कार्य, लागत 20.96 लाख रुपये।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, जोनल अधिकारी द्वितीय तान्या, अवर अभियंता देवीलाल शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद पूजा शशिकान्त श्रीवास, हरीओम मिश्रा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.