नवांगतुक थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने संभाला थाना सकरार का पदभार
झांसी : सकरार नवांगतुक थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने थाना सकरार पर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और थाने के अभिलेखों, लंबित विवेचनाओं, मालखाना, हवालात और साफ-सफाई की जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ की बैठक लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और संवेदनशील स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, अपराधों पर अंकुश लगाना और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब, जुआ, चोरी, लूट और महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि थाना आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पुलिस स्टाफ को निर्देश दिया कि वह जनता के साथ शालीन व्यवहार करें और क्षेत्र में नियमित गश्त व चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों पर नजर रखें।
रिपोर्टर - अंकित साहू

No Previous Comments found.