राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न, पांच कुण्डीय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
झांसी : टहरौली अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आगामी 21 से 25 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाले राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ रविवार को राजीव गांधी मैदान, टहरौली में भूमि पूजन के साथ हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों सहित टहरौली एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर झांसी जनपद सहित आसपास के जिलों के विभिन्न गायत्री शक्तिपीठों से पहुंचे वरिष्ठजनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन के प्रति उत्साह एवं सहयोग व्यक्त किया।
वैदिक परंपराओं के अनुरूप विद्वानों द्वारा वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से आयोजन स्थल की भूमि को पवित्र किया गया तथा आगामी महायज्ञ के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की गई। भूमि पूजन के उपरांत पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञकुण्ड में आहुतियां अर्पित कर लोकमंगल एवं जनकल्याण की कामना की। उल्लेखनीय है कि टहरौली में 21 से 25 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाला यह पांच दिवसीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है। आयोजन के अंतर्गत 21 जनवरी को भव्य कलश यात्रा, 24 जनवरी को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पंड्या का ओजस्वी उद्बोधन तथा 25 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन प्रस्तावित है।
भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में महायज्ञ को लेकर उत्साह का वातावरण बनने लगा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इस पुनीत आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने एवं जनसहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। गायत्री शक्तिपीठ टहरौली कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। मांडवी देवी ने भूमि पूजन एवं यज्ञ का विधिवत आयोजन कराया। इस मौके पर मांडवी राजपूत, भारत सिंह, महंत सुखदेव दास त्यागी, राघवानंद महाराज, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा,आशाराम कुशवाहा झांसी, श्रवण दीक्षित,राधेश्याम यादव, संजीव खरे, हल्कू राम विश्वकर्मा, पी डी साहू, शिव कुमार विश्वकर्मा, देवी दयाल यादव, सूरज साहू, ऊषा गंगवार, पुष्पा शिवहरे, अच्छे लाल साहू, राधा मोहन गुप्ता, शिव मोहन नाथ खरे, किशोरी लाल यादव, डॉ साहब सिंह बुंदेला, जयराज सिंह राना, रिंकू दीक्षित, आशाराम कुशवाहा, बाबू सिंह यादव, धनसिंह यादव, दिनेश परिहार, राजेंद्र सिंह चंदवारी, राकेश पांडे धवारी, मानवेन्द्र सिंह खिरिया, अनुराग खरे, घनश्याम दास यादव, राकेश झा, नरेन्द्र पाराशर, राजू पारासर, पुष्पेन्द्र खरे, अजमेर सिंह घोष, शिशुपाल सिंह, रमेश बिरथरे, रामलोचन बिरथरे, कृष्ण बिहारी गुप्ता, चंद्रकांत गुप्ता, इंद्रपाल बुंदेला, सुखनंदन रायकवार, खुशहाली सेन, मुन्ना लाल उपाध्याय, हरेंद्र सोनी, कपिल घोष, विपिन शर्मा, जयप्रकाश भदौरिया, मनोहर पटेल, पुष्पेन्द्र सागर, रवि शुक्ला, उमाशंकर यादव पप्पू सिलोरी, अंकुश गुप्ता, रविन्द्र बिरथरे, रविन्द्र सोनी, सज्जन कांत तिवारी, संजय कुशवाहा, मोनू सोनी, सुरेंद्र प्रजापति आदि सहित पूंछ, मोठ, अमरा, निवाड़ी, बंगरा, रानीपुर, मऊ, गुरसराय, गोंती, कटेरा, लुधयाई, झांसी, राठ आदि शक्तिपीठों से श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - अंकित साहू

No Previous Comments found.