अवतार मेहेर बाबा प्रेम सम्मेलन संपन्न

झांसी :  अवतार मेहेर बाबा प्रेम सम्मेलन का आयोजन रविवार को एसआईसी इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं प्रेमपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मेहेर बाबा के प्रेम संदेशों के बारे में बताया गया एवं भजनों व गीतों के माध्यम से मेहेर बाबा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से पधारे मुजफ्फर हुसैन तथा गाजियाबाद से प्रकाश जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन झांसी के डॉ. वी.डी. श्रीवास्तव एवं डॉ. महेंद्र ने किया। कार्यक्रम में एड देवेश श्रीवास्तव, इं योगेश कुमार वर्मा, एम पी निगम,मेहेर हरी निगम,सहित अनेक मेहेर बाबा प्रेमी जनों ने सहभागिता की।मशहूर गायिका मृदु त्रिपाठी व तबला वादक मनोज एवं किसान भटनागर ने शानदार प्रस्तुति के माध्यम से सम्मेलन में चार चांद लगा दिए।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.