अपहरण के बाद हत्या,चार गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फिगो कार बरामद

झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में सर्वेलंस, स्वाट एवं थाना रक्सा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना रक्सा क्षेत्र से दिनांक-05/02/2025 को 40 वर्षीय व्यक्ति की अपहरण के बाद हत्या संबंधी प्रकरण में चार आरोपियों छोटू यादव उर्फ भवानी पुत्र रामनिवास,अनिल प्रजापति पुत्र कैलाश सिंह,अरविन्द प्रजापति पुत्र टीकाराम एवं गजेन्द्र परिहार पुत्र छदामी उक्त सभी आरोपी जोकि राजापुर रक्सा जिला झाँसी के निवासी है को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (UP15AQ7280 फिगो कार) बरामद की गई। थाना रक्सा पर पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2025 में समुचित धाराओं को सम्मिलित करते हुए वर्तमान में मुकदमा अंतर्गत धारा 140 (1) /103(1)/238 बीएनएस संम्पादित की जा रही है। थाना रक्सा पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
ये था पूरा मामला- दिनाँक 06.02.2025 को मृतक की पत्नी लक्ष्मी अहिरवार पत्नी नन्द किशोर निवासी राजापुर थाना रक्सा जनपद झाँसी के द्वारा थाना पुलिस को एक प्रार्थना-पत्र दिया गया जिसमे प्रार्थिया के पति नन्द किशोर पुत्र चैनू, उम्र करीब 40 वर्ष का 03-04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लेने संबंधी आरोप लगाए गए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रक्सा पर दिनांक-06/02/2025 को मु0अ0सं0 27/25 धारा 140 (1) बीएनएस पंजीकृत करते हुए पुलिस की टीम गठित कर अपहृत की शीघ्र बरामदगी हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच दिनांक 08.02.2025 को अपहृत नन्दकिशोर अहिरवार का शव बबीना टोल प्लाजा से करीब 1 किमी पहले हाइवे के किनारे गहरे गड्ढे से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही कराई गई एवं पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में धारा- 103(1)/238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। साथ ही अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्वाट, सर्वेलंस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए लगाया गया था। दिनाँक 10/11.02.2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में सम्मिलित 04 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त घटना में दो अन्य अभियुक्त प्रकाश में आये हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं, गिरफ्तार अभियुक्त छोटू उर्फ भवानी पुत्र रामनिवास से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि छोटू उपरोक्त, मृतक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। पत्नी द्वारा अपने पति से शिकायत करने पर पूर्व में मृतक (वादिया के पति) और छोटू के मध्य वाद-विवाद हुआ था, जिससे रंजिश के चलते बदले की भावना से अभियुक्तों द्वारा मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया।
दिनाँक 10.02.2025 को डगरवाहा तिराहा से करीब 70 मीटर की दूरी पर राजापुर जाने वाली सड़क पर अभियुक्त छोटू यादव उर्फ भवानी व दिनांक 11/02/2025 समय- 01.06 बजे शेष अभियुक्तों को ढिकौली तिराहा थाना रक्सा जनपद झाँसी से गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष परमेन्दर कुमार सिंह थाना रक्सा, उ0नि0 जितेन्द्रर सिंह तख्खर मय स्वाट व सर्विलान्स टीम उ0नि0 शिवकुमार चौकी प्रभारी डोंगरी,म0उ0नि0 दिव्या सिंह,का0 मुकेश जुरैल, का0 श्याम प्रताप,का0 विजय करन,का0 विजय कुमार,चालक राजेश कुमार सिंह थाना रक्सा जनपद झाँसी शामिल रहे।
रिपोर्टर अंकित साहू
No Previous Comments found.