बुंदेलखण्ड की जनता के सच्चे हितैषी थे राजा रणजीत सिंह जूदेव

झांसी: आज महाराजा रणजीत सिंह जूदेव मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के पूर्व गृहमन्त्री एवं समथर रियासत के महाराज स्व. रणजीत सिंह जूदेव की 82 वीं जयंती का आयोजन मदर टैरेसा आश्रम में सादगीपूर्ण व सेवाभावी वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ फाउंडेशन के संरक्षक एव मुख्य अतिथि मुख्तार अहमद ने महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आश्रम के बच्चों ने प्रार्थना की।
इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष कमल लिखधारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि महाराज का जनसेवा के प्रति गहरा समर्पण था वह समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने में विश्वास रखते थे।
उन्हें बुन्देलखण्ड की जनता का सच्चा हितैषी बतलाते हुये बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि उन्होनें हमेशा यतीम, गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिये कार्य किया। उन्होने बुंदेलखण्ड प्रांत निर्माण आंदोलन की जो प्रेरणा और दिशा दी थी उससे प्रेरित होकर यह लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जा रही है।आने वाले समय में उनका यह सपना साकार होगा।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद रावत व अशोक सक्सेना उधोग संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रवि विष्ठ सहित रघुराज शर्मा, अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र वर्मा शीलू, प्रदीप झां,उमा चरण वर्मा एवं हनीफ़ खान आदि ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर परआश्रम के रह रहें यतीम व दिव्यांगों को स्वलपाहार व फल वितरित किये गये।
कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के महासचिव सुरेन्द्र सक्सेना ने किया और अंत में विनोद विलियम ने आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.