गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन

झांसी। आज नगर निगम द्वारा महानगर की सीमा के अंतर्गत ग्राम गढ़ियागांव में बनाई गई गौशाला के चारों तरफ प्रस्तावित बाउंड्री वॉल का आज भूमि पूजन किया गया। 50 लाख से भी अधिक की लागत की इस कार्य योजना के तहत नगर निगम द्वारा बनाई गई गौशाला के चारों तरफ सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा, ताकि गौशाला में रहने वाली गायें सुरक्षित रह सके। महापौर बिहारी लाल आर्य ने इस अवसर पर विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन व शिलान्यास करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर गौशाला है। सरकार की प्राथमिकता को देखते हुए तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गोवंश को लेकर मंशा को देखते हुए नगर निगम द्वारा यह प्रोजेक्ट क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला के निर्माण से न केवल नगर निगम की भूमिका बेहतर उपयोग हुआ है, बल्कि गोवंश के संरक्षण की दिशा में नगर निगम ने एक कदम और बढ़ाया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.