संस्कृति उत्सव जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय संग्रहालय, झाॅसी के सभागार में 17 जनवरी को
झाँसी: उप निदेशक राजकीय संग्रहालय डा0 मनोज कुमार गौतम ने अवगत कराया है कि संस्कृति उत्सव-2026 जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 17 जनवरी, 2026 को राजकीय संग्रहालय, झाॅसी के सभागार में आयोजित किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में इच्छुक कलाकार दल सुबह 10 बजे संग्रहालय सभागार पहंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे, जिला स्तर पर चयनित कलाकार दलों को मंण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 19 जनवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित होगी। मण्डल स्तर पर चयनित कलाकारों को दिनांक 22 जनवरी, 2026 को लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा, उसके उपरांत उ0प्र0 दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जायेगा।
रिपोर्टर अंकित साहू
No Previous Comments found.