मकर संक्रांति पर विश्व हिंदू परिषद ने किया खिचड़ी सामग्री वितरण और समरसता खिचड़ी भोज
झांसी। विश्व हिंदू परिषद झांसी महानगर द्वारा संचालित स्वर्गीय राम सिंह संस्कार केंद्र मैं मकर संक्रांति के दान जैसे पर्व पर खिचड़ी सामग्री वितरण एवं समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया सबसे पहले कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती सुमन गुप्ता चंद्रप्रकाश गुप्ता एवं श्रीमती शिखा गुप्ता एवं चंद्रप्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया एवं भगवान के चित्रों पर माल्यार्पण किया इसके बाद वक्ताओं चंद्रप्रकाश गुप्ता, के.के गुप्ता, निलेश दीक्षित, निलय बोस, रामकिशन निरंजन, संगीता जोशी, मोहित राजपूत सभी ने सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की छोटी बेटी दर्पण कुशवाहा के द्वारा काव्य पाठ किया गयाएवं संस्कार केंद्र में ही वर्तमान समय में कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु केंद्र बनाया जाएगा जिसमें निर्धन छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की ट्रेनिंग निशुल्क दी जाएगी इसके बाद सभी लोगों ने समरसता के महापर्व पर साथ में बैठकर खिचड़ी भोज का आनंद लिया बच्चों के लिए अवध फूड्स की तरफ से वेज बिरियानी सहयोग के रूप में दी गई जिसका वितरण किया गया बच्चों को कॉपी और पेंसिल भी वितरित की गई कार्यक्रम के अंत में हिंदू समाज की वंचित, शोषित, विधवा, असहाय एवं वृद्ध महिला एवं पुरुषों को दान के महापर्व मकर संक्रांति पर खिचड़ी सामग्री (मूंगकी दाल, चावल, आटा,तेल, मसाले) का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा गहोई, श्री राम मिश्रा, प्रदीप सरावगी, निक्की गुप्ता, राजेश मिश्रा, राजेंद्र जोशी, रघुवीर प्रजापति, जितेंद्र जोशी, प्रमिला ओझा, मोहित राजपूत, पंकज खटीक, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी से चित्रलेखा कुशवाहा, रंजना, आकांक्षा, दीपिका, सुशीला, संदेश, महिमा, श्रद्धा आदि मौजूद रहीं कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता ने किया।

No Previous Comments found.