उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज एक बिन माता-पिता की लड़की साधना के विवाह में सदस्यों द्वारा मिलकर भरपूर सहयोग किया गया। महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में साधना नाहर जिसका वैवाहिक कार्यक्रम 11 मार्च को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न होना है उसके विवाह में सभी सदस्यों के साथ मिलकर उसे ससम्मान ढेरों उपहार लहंगा चुन्नी ज्वेलरी साड़ियां बैग्स बर्तन घरेलू सामान फ्रिज तथा आर्थिक मदद की। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता ईशा सॅलून से इशविंदर अरोड़ा अर्पण द्विवेदी निधि नगरिया प्रियंका सेठ संयोगिता सेन रजनी सेठ आशा अग्रवाल नेहा झा मधु अग्रवाल रश्मि महेंद्रू ममता अग्रवाल मधु गुप्ता मंजू सहगल जगमोहन बडोनिया दुल्हन साधना नाहर उसकी सहेलियां तथा भाई इत्यादि शामिल हुए। 
कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया तथा रजनी सेठ द्वारा संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.