अमन गेस्ट हाउस का विधायक रवि शर्मा ने किया उद्घाटन
झांसी। आज बड़ा गांव गेट बाहर पलक विवाह घर के पास स्थित अमन गेस्ट का पंडित रवि शर्मा सदर विधायक द्वारा उद्घाटन किया गया।
अमन गेस्ट हाउस मालिक द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटक विभाग से पंजीकृत है सरकार का उद्देश्य है कि छोटे छोटे कॉलोनी कस्बा में लोगों को कम दाम पर होम स्टे प्राप्त हो सके इसे उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए यह गेस्ट हाउस तैयार किया गया ।
इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार द्वारा कार्यकम का संचालन किया गया ।
डॉ चंद्रशेखर वर्मा , दिलीप कुमार वर्मा ,प्रकाश वर्मा ,कमलेश कुमार दौलत वर्मा ,पुष्पेंद्र महाराज ,दीपक कुमार कुशवाह ,जितेंद्र वर्मा भरत वर्मा देव शेट्टी ,हर्ष वर्मा कारण कुशवाह आदि रहे।
No Previous Comments found.