वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा में रियायत प्रदान करने की मांग

झांसी। वरिष्ठ नागरिकों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा में रियायत प्रदान करने की मांग 
वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति ने राज्य 
परिवहन मन्त्री से की है।
ज्ञापन में बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की कठिनाइयों उनके स्वास्थ्य और उनकी सामाजिक सुरक्षा एवं उनके जीवन में खुशहाली लाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ का गठन किया गया है जिसकी इकाई के रूप में वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही है। देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग 18 करोड़ है जो सम्पूर्ण आबादी का 11 प्रतिशत होती है। वरिष्ठ नागरिक को जो 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं उन्हें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा में किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जा रही है। जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में वरिष्ठ जनों को यात्रा में रियायत दी जा रही है एवं उन्हें तीर्थ यात्रा भ्रमण करने हेतु सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा कराई जाती है। 
समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को अन्य प्रदेशों की भाँति 65 वर्ष तक 50 प्रतिशत एवं 65 वर्ष के पश्चात 100 प्रतिशत यानी मुफ्त यात्रा रियायत एक अटेंडेंट के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने सम्बन्धी आदेश निर्गत करने एवं वरिष्ठ जनों को अन्य प्रदेशों की भांति वर्ष में कम से कम एक बार भारत भ्रमण हेतु मुफ्त यात्रा करने के आदेश निर्गत करने की मांग की गयी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सन्त प्रकाश प्रकाश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.