धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, नगर‌ भ्रमण के दौरान स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

 
झांसी। भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी niभगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को महानगर में भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा   निकाली गयी।नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का विभिन्न राजनैतिक,व्यापारिक, स्वयं सेवी एवं समाज सेवी संगठनों सहित नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया तथा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल जल, ठंडा एवं मीठा शर्बत तथा स्वल्पाहार कराया।
 सदर विधायक रवि शर्मा,बबीना विधायक  राजीव सिंह पारीछा, एम एल सी रमा निरंजन, महापौर बिहारीलाल आर्य डा.दिलीप शर्मा,आलोक शांडिल्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बसंत बिष्णु गोलवलकर सहित सभी धर्माचार्यों‌ के पावन सानिध्य में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं‌ पूजन अर्चन कर आरती उतार कर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। पूजन के समय एक सौ एक कर्मकांडी ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन किया। इससे पूर्व शोभायात्रा के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाज सेवी एवं जीआईसी के सेवानिवृत उप प्राचार्य आलोक शांडिल्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समाज में एकजुटता की बात दोहराई।सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि हम सब अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान कर शिक्षित बनायें जिससे राष्ट्र निर्माण में विप्र समाज की सदैव से अग्रणी रही भूमिका आगे‌ भी कायम रहे। आशीष उपाध्याय ने समाज बच्चों की शिक्षा के उत्थान में सम्पूर्ण योगदान का आश्वाशन दिया।शोभायात्रा अपराह्न 4.30 बजे खण्डेराव गेट स्थित व्यायाम शाला के गेट नं दो से प्रारम्भ हुई जो कोतवाली, गंधीगर का टपरा, बिसाती बाजार, बड़ा बाजार, गांधी रोड, रानी महल, सिंधी तिराहा होते हुए वापस  व्यायामशाला पर समाप्त हुई, जहां शोभायात्रा में शामिल सभी ने स्नेह भोज का लुत्फ उठाया।  शोभायात्रा में भगवान परशुराम, वामन भगवान, कृष्ण सुदामा एवं चाणक्य के स्वरूप बग्गी पर सवार होकर आगे आगे चल रहे थे साथ ही क्रांतिकारी मंगल पांडे, राजगुरु भगत सिंह, बाल गंगाधर तिलक, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस आदि के स्वरूप आकर्षण का केंद्र‌ रहे। डी जे बैंड पर बज रहे धार्मिक गीतों के बीच, बग्गियों पर सवार भगवान स्वरुप और‌ सिर पर पगड़ी बांधे महिला शक्ति और‌ भगवान ध्वज  लिये युवा भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल‌ रहे‌ थे।
यात्रा में बुंदेलखंड के सभी धर्माचार्य, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं लगभग दो हजार से अधिक ब्राह्मण बंधु व महिलायें व सामाजिक लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा का विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया।
 शोभायात्रा के दौरान अध्यक्ष सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, महापौर‌ बिहारीलाल आर्य,रामनरेश तिवारी, संजीव ऋंगीरिषि,अरविंद वशिष्ठ,राहुल रिछारिया,डा.सुधाशु त्रिपाठी, परन शर्मा, संजय दुबे,आलोक शांडिल्य, आशीष  उपाध्याय, के के दुबे, गोकुल दुबे, पीयूष रावत,अमर सिद्ध, वीरेंद्र पटैरिया, मैथिलीशरण  मुदगिल,आशीष उपाध्याय कम्मू तिवारी, दिलीप  परशुराम, संजीव तिवारी दीपक त्रिपाठी, रविकांत मिश्रा, केशव पटैरिया, डा.सुनील तिवारी, संजय तिवारी राष्ट्रवादी, वरिष्ठ पत्रकार  शीतल‌ तिवारी,राधार पाठक, लखनलाल पुरोहित, परन शर्मा, विनोद रिछारिया, राधाचरण दुबे, दिलीप पाण्डेय, पी.एन. गोस्वामी, चंद्रप्रकाश मिश्रा चंदू,आर.एन. शर्मा, आर. एन. उपाध्याय, ज्ञानेंद्र अवस्थी, राहुल तिवारी, रजत गोस्वामी, लड्डू महाराज, अर्पित शर्मा सहित  सैकड़ों महिला एवं‌ पुरुष शोभायात्रा में शामिल रहे। संचालन सुशील भार्गव व अंचल अडजरिया ने किया। अंत में अखिलेश‌ शर्मा "गुड्डू" एवं रविकांत‌ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
 
रानी महल‌ तिराहे पर सपा नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा चंदू के साथ पूर्व सांसद डा.चंद्रपाल सिंह यादव, पू्र्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,पू्र्व ब्लाक प्रमुख कैलाश‌ यादव नवनीत मिश्रा, अनिरुद्ध नायक आदि के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.