सामूहिक विवाह सम्मेलन: सामाजिक समरसता की मिसाल
झांसी। आज झांसी से एक प्रेरणादायक और सामाजिक एकता को सशक्त करने वाली खबर सामने आई है।
बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, झांसी के तत्वाधान में आयोजित होने वाला पटेल कन्या सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष अपने 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह भव्य एवं गरिमामय आयोजन 20 अप्रैल 2026 को ब्रज पैलेस मेडिकल कॉलेज के पास, करगुवाँ जी, झांसी में संपन्न होगा।
इस अवसर पर 7 जोड़े एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे। यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विवाह को सरल, सम्मानजनक और सहयोगपूर्ण बनाने का सराहनीय प्रयास भी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी-जालौन-ललितपुर क्षेत्र की एमएलसी श्रीमती रमा आरपी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, वहीं अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल जी द्वारा की जाएगी।
इस सम्मेलन में बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बनेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों में अनेक गणमान्य नागरिक सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. पी. एल. वर्मा, महेंद्र पटेल (मड़गुवाँ), मुकेश सचान, विक्रम पटेल, डॉ. सुरेश निरंजन, अरविंद पटेल (बंगरा), रोहित पटेल (पिपरा), मनीष पटेल, महेंद्र सिंह, सानंद सचान, राम सजीवन निरंजन, निर्मल दीपक, डॉ. आर. के. निरंजन, राघवेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल, उदय पटेल, नंदकिशोर पटेल, संदीप पटेल, अनूप पटेल, मनोज पटेल, राजेंद्र पटेल, वासुदेव पटेल, गजेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।
आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है।


No Previous Comments found.