ओरछा रेलवे स्टेशन के समीप अंडरपास मार्ग की मरम्मत हेतु यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

झांसी। जिला प्रशासन निवाड़ी द्वारा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओरछा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास मार्ग के रोड सरफेस की आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त मार्ग पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, जिसके निराकरण हेतु यह कार्य अत्यंत आवश्यक पाया गया है।
इस दौरान यातायात को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंध एवं वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
 
दिनांक 20 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक ओरछा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
 
वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—
 
* झांसी से ओरछा/टीकमगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन निवाड़ी–पृथ्वीपुर मार्ग का उपयोग करेंगे।
 
 ओरछा आने-जाने वाले भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक रूप से झांसी–बिजौली–चकरपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।
     दो पहिया एवं हल्के चार पहिया वाहनों के लिए नवीन निर्मित रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) से आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
 
वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात निर्देशों का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें, जिससे मरम्मत कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण किया जा सके।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.