होमगार्ड भर्ती परीक्षा की व्यवस्था जांचने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचे डीएम और एसएसपी
झांसी: आज जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिवप्रताप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित होमगार्ड परीक्षा 2026 के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश/निकास बिंदुओं, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, भीड़-प्रबंधन, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, परीक्षा केन्द्रों के आसपास सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.