ऑनलाइन सट्टा का कारोबार चला रहे चार सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे

झांसी: जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत हाथी ग्राउण्ड से पीयूष पुत्र मुन्नालाल नि० बंगला न0 73 कानपुर रोड थाना नवाबाद झांसी उम्र 24 वर्ष, संदीप पुत्र राकेश यादव नि० तिलकनगर बीएचएल बबीना झांसी उ०प्र० उम्र 28 वर्ष, भारत सिहं यादव पुत्र सिरोमन नि० भगवन्तपुरा थाना सदर बाजार उम्र 32 वर्ष एवं अजय कुशवाहा पुत्र रामशंकर कुशवाहा नि० तिलकनगर आरामशीन बीएचएल बबीना झांसी उम्र 31 वर्ष को ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 20हजार 500 रुपये, ऑनलाइन सट्टे से संबंधित कुल 23,173 क्वाइंस बरामद बरामद हुए।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना सदर बाजार, जनपद झाँसी की पुलिस टीम द्वारा प्रातः करीब 02:22 बजे गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हाथी ग्राउंड (जेल चौराहा) के पास दबिश दी गई। सूचना के अनुसार कुछ व्यक्ति आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खेलते व खिलवाते थे। पुलिस के पहुंचने पर 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 टच स्क्रीन मोबाइल फोन, 20,500/- रुपये नगद तथा 23,173 ऑनलाइन क्वाइन्स बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे विभिन्न वेबसाइट/लिंक के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालन कर रहे थे तथा नगद व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से लेन-देन करते थे। एक फरार अभियुक्त द्वारा सट्टा आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। उक्त कृत्य के संबंध में सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रणविजय सिंह, उ0नि0 सत्यभान सिहं, उ0नि0 जगत सिहं, का0 अजीत कुमार, का0 पुष्पेन्द्र सिंहं शामिल रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.