स्वामी विवेकानंद कॉलेज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांसी ने रचा सफलता का इतिहास, आयशा राइन जनपद में सातवें स्थान पर

झांसी। आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में स्वामी विवेकानंद कॉलेज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुसाई पुरा, झांसी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जो इसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण का प्रमाण है।
 
विद्यालय की मेधावी छात्रा आयशा राईन ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद स्तर पर सातवां स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय और परिवार का नाम रोशन हुआ।
 
इसी क्रम में दिव्या सोनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की, जबकि पूजा सक्सेना ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
 
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग ही इस सफलता की कुंजी है।
 
अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की सराहना की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.