भाजपा जिला कार्यालय झांसी में प्रशिक्षण वर्ग 2026 को लेकर बैठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे मुख्य अतिथि
झांसी । आज महानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग 2026 की पूर्व तैयारी बैठक उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक विजय पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।
क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक हर्ष द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग की मॉनिटरिंग प्रदेश स्तर से ऑनलाइन एवं सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए की जाएगी, जिससे कार्यों की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित होगी।
वहीं क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग को सुदृढ़ एवं सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रमा निरंजन सहित जयदेव पुरोहित, संजय दुबे, प्रदीप सरावगी एवं मुकेश मिश्रा, विकास कुशवाहा विनोद नायक अरविंद राजपूत रानू देवलिया, ममता साहू, मनमोहन गेड़ा, मुकुल द्विवेदी, संतराम पेंटर,कंचन आहूजा, डॉ.कंचन जायसवाल, गिरिजा तिवारी, मीनू राजावत, चित्रा सिंह,संजीव अग्रवाल लाला, मनु सिंह, देवेंद्र दुबे,मोहन यादव, राजेश पाल, अभिषेक जैन, ओम बिहारी,सुमन पुरोहित, सिशांक गुरनानी,प्रियांशु डे, चेतन ओझा, अनूप करोसिया, ऋषि सैनी, कमलेश परिहार, विशाल दीक्षित, रंजीत साहू,सुरेंद्र पाल,सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.