झांसी कचहरी चौराहे पर अधिवक्ताओं का जोरदार जश्न, मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी से गूंजा इलाका
""पश्चिम बंगाल एवं असम में बीजेपी की जीत पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई,,,
झांसी : पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी पूरे देश में देखी जा रही है, इसी कड़ी में झांसी जनपद के कचहरी चौराहा पर अधिवक्ताओं द्वारा भव्य रूप से जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाई बांटी, एक-दूसरे को खिलाई और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे देश की जनता के विश्वास की जीत बताया। कचहरी चौराहा का पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस खुशी में भागीदारी निभाई और अधिवक्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश और अधिक प्रगति करेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर सीनियर अधिवक्ता संतोष सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत देश की जनता की सोच और विश्वास की जीत है। वहीं सीनियर अधिवक्ता प्रतिपाल सोनी ने इसे लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
अधिवक्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सीनियर अधिवक्ता संतोष सिंह चौहान, विकास शर्मा, सीनियर अधिवक्ता प्रतिपाल सोनी, एडवोकेट राजीव नायक, एडवोकेट अखिलेश मिश्रा, एडवोकेट छोटेलाल वर्मा (सचिव), एडवोकेट पूनम वर्मा, सीनियर अधिवक्ता रामपाल गोस्वामी, एडवोकेट राकेश कुमार, एडवोकेट एस.के. श्रीवास्तव, राजेंद्र खरे, एडवोकेट अभय भदौरिया, देवेंद्र सिंह शुक्ला, एडवोकेट विशाल सोनी सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
धीरेन्द्र सोनी संवाददाता


No Previous Comments found.