बीकेडी में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग ने एम.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित की।जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थिति दी। विभाग के पंजिका पर महाविद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्था, पुस्तकालय की सुविधाएं आदि पर चर्चा की तथा अपने आवश्यक सुझाव रखे। अधिकांश अभिभावकों ने सुझाव लिखित रूप से दी । जिसमें प्रमुख रूप से पुस्तकालय में पुस्तकों की उचित मात्रा में उपलब्धता, साफ सफाई एवं अध्ययन करने की सुविधा पर बल दिया। अभिभावकों का यह भी कहना है कि शिक्षकों की उपस्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था में गुणतापूर्ण सुधार की आवश्यकता है। विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जुड़े होने के कारण कक्षाओं में उपस्थिति कम दे पाते हैं।
 इसके लिए यह भी आवश्यक है कि 25% कक्षाएं ऑनलाइन रखी जाएं, जिससे सभी विद्यार्थियों को तकनीकि लाभ हो सकें तथा नई शिक्षा नीति में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की जो व्यवस्था दी गई है उसकी भी पूर्ति  हो सकें। महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के शिक्षक प्रोफेसर सुरेंद्र नारायण ने अभिभावकों के महत्वपूर्ण सुझाव को स्वीकार करते हुए आगामी वर्ष में बेहतर तरीके से लागू करने एवं कराने के प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र तिवारी ने सभी अभिभावकों के सुझाव आमंत्रित किए और समय समय पर महाविद्यालय में आते रहने का अनुरोध किया। यह मानते हुए कि यदि अभिभावक महाविद्यालय में आएंगे तो महाविद्यालय की व्यवस्था बनाने उनके सुझाव महत्वपूर्ण होंगे और विद्यार्थियों में भी अनुशासन बनाने में महाविद्यालय प्रशासन को मदद मिलेगी। शिक्षक अभिभावक बैठक में डॉ धर्मेंद्र पांडेय एवं डॉ राजेश तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.