नगर आयुक्त ने किया कर वृद्धि को लेकर रिवेन्यू रिफॉर्म सेल का गठन
झांसी: नगर आयुक्त झांसी द्वारा कर-करेत्तर में वृद्धि किये जाने के सम्बन्ध में रिवेन्यू रिफार्म सेल का गठन किया जाता है जिसमें राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त प्रथम, श्रीमती रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त द्वितीय ,अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, विजय कृष्ण मौर्य, वरिष्ठ लेखा परीक्षक एवं राकेश साहू, आई0टी0एक्सपर्ट को सदस्य नामित कर स्वयं नगर आयुक्त अध्यक्ष होगी जिसमें कार्य योजना तैयार करते हुए सदस्यों को नगर आयुक्त द्वारा दायित्व दिये गये जिसका विवरण निम्न प्रकार है:-
राहुल कुमार यादव ,अपर नगर आयुक्त प्रथम- गृहकर भवनों का भौतिक सत्यापन कराते हुये जीआईएस डाटा, डुप्लीकेट डाटा मिसिंग इन्फाॅरमेशन त्रुटिपूर्ण मूल्याकन इत्यादि की समीक्षा करते हुये अधोहस्ताक्षरी की समीक्षा बैठक में विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेगें एवं पार्किंग को सुव्यवस्थित कर राजस्व बढ़ाना।
श्रीमती रोली गुप्ता ,अपर नगर आयुक्त द्वितीय- नगर निगम की दुकाने/फड़ के सम्पूर्ण डाटा को तैयार किये गये साॅफ्टवेयर में फीडिंग कराते हुये सत्यापन का कार्य, बिल वितरण, वसूली का कार्य सम्पादित कराया जाना,स्ट्रीट वेण्डिंग का भौतिक सत्यापन कराते हुयेे एसओपी तैयार कर क्रियान्वयन किये जाने हेतु बैठकों में प्रस्तुत करना साथ ही स्ट्रीट वेण्डिंग से सम्बन्धित वसूली का कार्य कराते हुए वसूली की अद्यतन सूचना उपलब्ध कराया जाना।शहर में लगे होर्डिंग (वैध/अवैध) का सत्यापन कराते हुये स्थिति से विस्तृत जानकारी के साथ बैठकों में प्रस्तुत करना एवं विज्ञापन से सम्बन्धित वसूली एवं नियमानुसार जुर्माना की कार्यवाही करते हुए अद्यतन सूचना उपलब्ध कराना।
अवधेश कुमार ,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी-कर विभाग के डाटा के सम्बन्ध में जानकारी ली गई जिसमें संज्ञान में आया है कि जी0आई0एस0 डाटा को सर्वे के पूर्व अपलोडेड डाटा के साथ मर्ज करने पर कुछ सम्पत्तियों की डुप्लीकेट आई0डी0 संज्ञान मे आई है जिसको सत्यापन करना अतिआवश्यक है। डुप्लीकेट डाटा के साथ-साथ अन्य वोगस डाटा को कर विभाग के अधिकारी/राजस्व निरीक्षक/कर्मचारियों को उपलब्ध कराते हुए डेटा को साॅफ्टवेयर में अपडेट कराना। जिससे भवनो की वास्तविक संख्या एवं सही डिमांड का आकलन किया जा सके। विभिन्न विभाग जैसे बिजली विभाग, झाँसी विकास प्राधीकरण, सदर तहसील, जल निगम से डाटा प्राप्त करने हेतु पत्र भेजना एवं डाटा मिलान कराते हुए डाटा शुद्धीकरण की कार्यवाही करना। तीन वर्ष या उससे अधिक समय से गृहकर जमा न करने वाले गृह स्वामियों को चिन्हित करते हुये सूची तैयार कर डिमांड बिल कलैक्टर द्वारा वितरित करते हुये वसूली की कार्यवाही की जाये।प्रिन्ट मीडिया पर गृहकर जमा से सम्बन्धित प्रचार प्रसार कार्य करेगें। बिल प्रिटिंग एवं वितरण, इत्यादि की कार्यवाही त्वरित शुरू किये जाने।
विजय कृष्ण मौर्य, वरिष्ठ लेखा परीक्षक -दस कर्मचारियों को आउटसोर्स के माध्यम से बिल कलेक्शन के कार्य को सम्पादित कराये जाने हेतु एसओपी तैयार किया जाना। सीएससी सेन्टर के क्रियान्वयन के लिये भी एसओपी तैयार कराये जाने का कार्य किया जायेगा।
राकेश कुमार साहू , आईटीएक्सपर्ट- सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कार्य। सेल्फ अस्सिमेन्ट साॅफ्टवेयर को क्रियाशील करना। डुप्लीकेट एवं बोगस डाटा को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को उपलब्ध कराना। व्हाट्सएप/एसएमएस के माध्यम से बिल वितरण का कार्य करना। ईडीएम झाँसी से काॅमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) की सूची प्राप्त कर सम्पर्क स्थापित करते हुये प्रत्येक वार्ड में सीएससी सेन्टर के माध्यम से सर्विस शुरू कराना। गृहकर स्वामियों को आई0सी0सी0सी0 के माध्यम से काॅलिंग कराते हुए प्रतिदिन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराना। अन्य सरकारी विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये डाटा कलेक्शन एवं कर बढ़ाये जाने के लिये डाटा एनालेसिस का कार्य किया जाना है। बिल वितरण के समय तकनीकी का उपयोग करते हुए बिल वितरणकर्ता को स्वामीदाता की लोकेशन तक पहुंचने के लिए जी0पी0एस0 लाॅकेशन को साॅफ्टवेयर में कराये जाने की सुविधा। स्वामीदाता को बिल प्राप्ति के समय सत्यापन के साथ-साथ मोबाईल नम्बर अपडेट करने के लिए साॅफ्टवेयर में ओ0टी0पी0 की सुविधा का कार्य किया जाना।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.