जेजेएम में पानी की बर्बादी पर कार्यदायी संस्था को जारी होगा नोटिस, देना होगा फाईन

झांसी: जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि ग्रामीण/नगरीय क्षेत्र में जहां भी जरूरत है वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एजेंसियो द्वारा खोदी गई सड़कों को मानक अनुसार एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ री-स्टोर किए जा रहे कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि आवागमन में आम जनमानस को किसी भी तरह की अड़चन न हो। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिकता से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द रीस्टोर कराए जाने के निर्देश दिए। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सर्वप्रथम नगरीय क्षेत्र में जलापूर्ति कि समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द नगरीय क्षेत्र में 195 MLD पानी की सप्लाई प्रारंभ हो जाएगी और अभी जो समस्या है वह दूर होगी।उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मोहल्ले अथवा क्षेत्र जहाँ पानी की अधिक जरूरत है, वहाँ तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डडियापुरा,तालपुरा,सिमरधा एंव मसीहागंज क्षेत्र पर सतत नजर रखी जाए और समस्या होने पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य सभी को शुद्ध पानी मिले कोई भी शुद्ध पेयजल से वंचित न रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन 10 नग ग्राम समूह पेयजल योजना के सापेक्ष 07 परियोजनाएँ पूर्ण, शेष 03 परियोजनाओं की उन्होंने बिंदुबार की जानकारी ली और जल्द से जल्द शत प्रतिशत घरों में रेगुलर वाटर सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था मै0 बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड के कार्य की प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम समूह पेयजल योजना इमलौटा, ग्राम समूह पेयजल योजना टेहरका तथा ग्राम समूह पेयजल योजना बरथरी के अवशेष कार्य को जल्द पूर्ण करते हुए सभी गांवों को कमीशन्ड करते हुए रेगुलर वाटर सप्लाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने ग्राम समूह पेयजल योजना अंतर्गत ग्राम शेखर, खैलार, तालरमन्ना एवं पुनांवली कला के ऐसे घर जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां रेगुलर वाटर सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बबीना विकास खंड के ग्राम खैलार में ग्रामीणों द्वारा टुल्लू/ मोटर लगाकर पानी खींचने पर पीछे के घरों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है,जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कारदायी संस्थाओं को ताकीद करते हुए कहा कि यदि पानी की बर्बादी होती है तो कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी करते हुए फाइन लगाया जाए।
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने एजेंसियों द्वारा पाइप लाइन डाले जाने के दौरान खोदी गई सड़कों को मानक अनुसार और गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए ताकि आम जन मानस को आवागमन में किसी तरह की कोई अड़चन न हो। उन्होंने कहा की भविष्य में जब भी पाइप पेयजल योजना अंतर्गत पाइप लाइन डाली जाए उसकी जानकारी संबंधित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जब भी सड़क को पुनर्स्थापित किया जाए तो इस दौरान भी लोक निर्माण विभाग को अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम रणविजय सिंह, सहित सभी कार्यदाई संस्थाएं व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.