समाजवादी पार्टी ने वंचित, शोषित और पीड़ित हर समाज को आगे बढ़ाया: रुक्मिणी देवी
झांसी।आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यकारिणी के तत्वावधान में आज स्थानीय राजकीय संग्रहालय में एक विशाल 'पीडीए पंचायत सभा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुक्मिणी देवी निषाद उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने की। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को एकजुट करने का पुरजोर आह्वान किया गया और निषाद, मल्लाह व केवट समाज से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की भावुक अपील की गई।
पीडीए पंचायत सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती रुक्मिणी देवी निषाद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए के तहत निषाद जैसे अति पिछड़े समुदायों को सीधे पार्टी से जोड़ा है। उन्होंने सीधे जमीनी स्तर पर निषाद समुदाय तक पहुंच बनाने की जो ऐतिहासिक पहल की है, उनकी इस रणनीति को कामयाब करना अब हम पूरे समाज के लोगों की जिम्मेदारी है।
श्रीमती निषाद ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा वंचित, शोषित और पीड़ित हर समाज को आगे लाने और उन्हें मुख्यधारा में बढ़ाने का संकल्प लिया है। पार्टी समाज के अति पिछड़े, हर जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने सभी कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झांसी महानगर का एक-एक कार्यकर्ता पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद:
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सूद, प्रदेश सचिव दीपाली रायकावर, पूर्व ज़िला अध्यक्ष सुदेश पटेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ, वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव (एससी/एसटी प्रकोष्ठ) विजय झांसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला सभा मीरा रैकवार, शामिल हुए।
इसके साथ ही संगठनात्मक पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष (मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड) सैयद अली, जिला अध्यक्ष (युवा जनसभा) विश्व प्रताप, जिला अध्यक्ष (छात्र सभा) अयान अली हाशमी, महानगर अध्यक्ष (युवा जनसभा) इमरान मकरानी, महानगर अध्यक्ष (मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड) अनिकेत चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष नदीम हाशमी, महानगर उपाध्यक्ष अरविंद अहिरवार, पूर्व पार्षद अवधेश यादव, जाहिद मंसूरी, आरिफ खान, राष्ट्रीय सचिव (छात्र सभा) प्रज्वल यादव, महानगर अध्यक्ष (अधिवक्ता सभा) संदीप यादव, महानगर अध्यक्ष (लोहिया वाहिनी) अनस मकरानी, अनिरुद्ध नायक, प्रदेश सचिव (अंबेडकर वाहिनी) राहुल चक्रवर्ती, प्रदेश सदस्य (अंबेडकर वाहिनी) मयंक यादव, विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा जूही साजिद, रिंकी रैकवार, पूर्व मेजर विजय चौरिया, विधानसभा उपाध्यक्ष अवधेश यादव, सलमान जेडीए, जाकिर खान, जानिसार निसार, आमिर खान, मीनू खान, अमित यादव नगर, सुमित यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे संचालन महानगर महासचिव प्रेम वाल्मीकि ने किया वह आभार जिला अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती मनीषा क्रोशिया ने किया।


No Previous Comments found.