बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
झांसी: आज जनपद झाँसी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी पहुंचकर परीक्षा संचालन से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा प्रबन्ध, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी अवलोकन किया तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षा की निगरानी एवं संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय आवश्यक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास यातायात व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जनपद झाँसी पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.