देश की आजादी व राष्ट्रहित में अधिवक्ताओं का उल्लेखनीय योगदान
झाँसी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर स्थानीय होटल में प्रमुख जन गोष्ठी (अधिवक्ता श्रेणी )की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संघ के विभाग संचालक शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका देश के अधिवक्ताओं की ही रही।अधिवक्ता ही तर्कपूर्ण तरीके से कम शब्दों में भी प्रभावी बात कह और समझा सकते हैं। वह परोक्ष और अपरोक्ष रूप से समाज में चेतना पैदा करते हैं, उनके पास आने वाले वादकारी प्रेरणा लेकर देशहित में परिवर्तनकारी सोच को प्रसारित करते हैं।प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ ने कहा कि परिवार व समाज के साथ नहीं देने की स्थिति में अधिवक्ता ही पीड़ित का दुःख व सुख में साथ देते हैं। भारत सरकार के शासकीय अधिवक्ता उदय सोनी के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में इसके पूर्व वंदे मातरम से कार्यक्रम के शुभारंभ उपरांत जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुल कांत श्रीवास्तव,जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) प्रणय श्रीवास्तव,एडीजीसी तेज सिंह गौर,विजय सिंह कुशवाहा,राजेन्द्र रावत,संजय देव शर्मा,केशवेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने माल्यार्पण एवं शाल,श्रीफल भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।विधि व्यवसाय में इस वर्ष नवप्रवेशित अधिवक्ताओं को बैंड बांधकर बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जिला शासकीय अधिवक्ता (भारत सरकार) उदय सोनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा,एडीजीसी बिपिन कुमार मिश्रा,संजय पाण्डेय,कपिल करौलिया,दीपक तिवारी,प्रीति चतुर्वेदी,जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री छोटेलाल वर्मा,साधना सक्सेना,निर्मला चौरसिया,बद्री प्रसाद गुप्ता,शशि भूषण कनकने,काशीनाथ श्रृंगिऋषि,जीपी सोनी अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। आभार महानगर सम्पर्क प्रमुख दिनेश पाठक ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.