भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने मनाया योगी जी का जन्मदिन
झांसी। आज भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ की तरफ से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन मनाया गया। झांसी एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजक रजनी गुप्ता की अध्यक्षता तथा आचार्य हरिओम पाठक जी के मुख्य आतिथ्य में सिद्धेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करके योगी जी के लिए मंगल कामना की।
आचार्य जी के मंत्रोच्चार के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक गण इत्यादि सभी ने मिलकर शंकर जी का अभिषेक किया और योगी जी व पूरे प्रदेश के लिए मंगल कामना की।
रजनी गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी का आज जन्मदिवस है। उनका जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नदी संरक्षण तथा स्वच्छता के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। राज्य में करोड़ों पौधे लगाकर हरित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लिया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता हरिओम पाठक जी पार्षद मयंक श्रीवास्तव रजनी सेठ सहयोगिता सेन इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में रजनी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.