झांसी मनस्विनी संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

झांसी: आज झांसी मनस्विनी संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण दिवस पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष रजनी सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम सिद्धेश्वर मंदिर में आचार्य हरिओम पाठक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। 10 नीम के पेड़ लगाए गए।
उन्होंने मनस्विनी की सदस्याओं को बधाई देते हुए कहा कि सदाबहार, छायादार और आयुर्वेद मे नीम को बहुत पवित्र माने जाने वाले वृक्ष को लगाना बहुत शुभ माना जाता है
रजनी गुप्ता ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वाला नीम का पेड़ अत्यंत उपयोगी और औषधीय पेड़ है। इसके हर हिस्से—पत्ते, छाल, जड़, फूल और फल—में चमत्कारी गुण होते हैं। यह पर्यावरण को शुद्ध करने, छाया देने और कई बीमारियों के इलाज के लिए जाना जाता है।यह एक सदाबहार पेड़ है जो भारी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है और वायु प्रदूषण को कम करता है।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता आचार्य हरिओम पाठक, रजनी सेठ पार्षद इंजीनियर मयंक श्रीवास्तव ,रामश्री बरसैंया संयोगिता सेन सहित मनस्विनी की सदस्याएं इत्यादि शामिल हुए।
अंत में कोषाध्यक्ष संयोगिता सेन ने आभार  व्यक्त किया।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.