भगवान परशुराम सेवा संस्थान ब्राह्मण समाज ने किया कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे का भव्य नागरिक अभिनंदन

झांसी। आज महारानी लक्ष्मीबाई की धरा झांसी कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पधारने पर मनोज पांडे  का स्वागत ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम सेवा संस्थान की और से किया गया सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करवा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया भगवान परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने अध्यक्षता की विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक पंडित रवि शर्मा एवं एमएलसी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी उपस्थित रहे।  मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति की रीड है अतः जब-जब विदेशी आक्रांत आए सभी ने ब्राह्मण समाज पर हमला किया और देश की संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया परंतु एक भी ब्राह्मण में धर्म परिवर्तन नहीं किया और डटकर मुकाबला किया लाखों लोगों का बलिदान हुआ स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा महारानी लक्ष्मीबाई मंगल पांडे चंद्रशेखर आजाद से लेकर पूर्व में चाणक्य द्वारा एक दलित को सम्राट बना चंद्रगुप्त मौर्य बना देना यह सिर्फ ब्राह्मण की ही सामर्थ है ब्राह्मण हर किसी को आगे बढ़ने का देने का काम करता है परंतु आज अजीब विडंबना उत्पन्न हो गई है कि हर कोई इस समाज के पीछे पड़ा हुआ है लेकिन अच्छा काम करते रहना चाहिए समाज को जोड़ने का काम करते रहना चाहिए जब लक्ष्य बड़ा होता है तब बहुत सी परेशानी आती हैं अपने लोग भी रास्ते में दुश्मन बनकर खड़े हो जाते हैं परंतु कार्य करते रहना चाहिए क्योंकि जिस पेड़ पर फल लगते हैं इस पर लोग पत्थर उछलते हैं सदर विधायक ने अपने संबोधन में मेहनत के बल पर धीरे-धीरे खड़ा होने की बात करी आज का युवा जल्दी अमीर बनने के चक्कर में गलत रास्ते की ओर मुड़ रहा है जबकि जहां पर हम लोग खड़े हैं वहां तक पहुंचने में हमें 40 साल की मेहनत लगी है संचालन कर रहे ।
अंचल अर्जरिया ने बताया कि भगवान परशुराम सेवा संस्थान न्यास का गठन संपूर्ण विश्व में कार्य करने के लिए किया गया है और सेवा के कार्य लगातार संस्थान के माध्यम से चल रहे हैं संस्थान के कोषाध्यक्ष दिलीप तिवारी महामंत्री रविकांत मिश्रा सचिन गुड्डू शर्मा सदस्य ज्ञानेंद्र अवस्थी रामनारायण शर्मा रामनारायण उपाध्याय पी एन गोस्वामी कर्मचारी नेता राजेश तिवारी नीता स्वास्थ्य सविता पचौरी अनीता पार्षद सुनीता पुरी सुशील दुबे ने मंत्री जी एवं अतिथियों को पगड़ी शॉल शॉल फरसा तुलसी के पौधे भेंट किया।
 इस अवसर पर संरक्षक मैथिली मुद्गल डॉ दिलीप शर्मा संजीव श्रृंगी ऋषि अर्पित शर्मा चंचल मिश्रा प्रशांत रिचार्य मुखिया  विवेक पंकज महेश गौतम देवेंद्र रावत लड्डू सहित  सैकड़ो ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का संचालन संयोजक अंचल अरजरिया ने एवं आभार रविकांत मिश्रा गुड्डू शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.