मंत्री मनोज पाण्डेय का एमएलसी निवास पर हुआ जोरदार स्वागत व सम्मान
झांसी। सदस्य विधान परिषद एमएलसी श्रीमती रमा आर पी निरंजन के निज निवास गोलू कंपाउंड में आज उत्तर प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय पहुंचे जहां पर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक रवि शर्मा ने की कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन स्वयं विधान परिषद सदस्य झांसी जालौन ललितपुर श्रीमती रमा आर पी निरंजन द्वारा किया गया।प्रथम नगर आगमन पर मंत्री मनोज पाण्डेय सर्वप्रथम दतिया पहुंचे जहां पर उन्होंने पीतांबरा मां के दर्शन किए इसके उपरांत वह लगभग 1:00 बजे एमएलसी रमा आरपी निरंजन के निवास पर पहुंचे यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया।परशुराम सेवा समिति द्वारा मंत्री का विशेष स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत एक अत्यंत सराहनीय और गौरवान्वित करने वाले पल में मंत्री एवं एमएलसी श्रीमती रमा आर पी निरंजन द्वारा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में प्रभु श्री राम लला के भव्य मंदिर निर्माण का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों को जन. जन तक पहुँचाएँ। अंत में एमएलसी राम आरपी निरंजन एवं उनके पति प्रतिनिधि आरपी निरंजन के द्वारा मंत्री को स्मृति चिन्ह एवं शॉल उढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक रवि शर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल , जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम , सदस्य विधान परिषद एमएलसी बाबूलाल तिवारी , रामतीरथ सिंघल गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता , ब्लॉक प्रमुख चिरगांव राजकांतेश वर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगऋषि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित , रामजी परिहार , अमर सिद्ध , गुड्डू शर्मा, प्रमोद सिरौठिया, त्रिलोक अडजरिया, राधा चरण दुबे, मैथलीशरण मुदगिल, बृजमोहन यादव (जिलाध्यक्ष रालोद) मनीष शिवहरे, और पुष्पेन्द्र पटेल भडोकर प्रतिनिधि, सदस्य विधान परिषद,पार्षद, सभासद व युवा मोर्चा पदाधिकारी- लालबहादुर आर्य, पार्षद रानीपुर, आदर्श स्वामी जिला,उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अंजली शर्मा, पुष्पेन्द्र दुबे मंडल अध्यक्ष बामौर प्रियंका साहू सभासद, रितिका तिवारी गौरव तिवारी, सभासद और सुशीला गोकुल दुबे सभासद।
यज्ञेश यादव जिला महामंत्री भाजपा, सहजेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्णचन्द्र तिवारी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा छत्रपाल राजपूत, जिला महामंत्री आलोक, शांडिल्य केशव पटैरेया, अंचल अडजरिया और अनुपम महाराज। ग्रामीण नेतृत्व प्रधान गण व कार्यकर्ता राजेश प्रधान सरसेडा, भूपेन्द्र पटेल प्रधान अहरौरा, शम्भू पटेल, प्रधान नौटा सचेन्द्र तिवारी प्रधान पुष्पेन्द्र पटेल, प्रधान गढवई कुलदीप प्रधान गेंदा कबूला, प्रधान कोटखेरा राममिलन यादव महेन्द्र पटेल मडगुवा, दीपक पटेल, सत्यप्रकाश तिवारी सिया एवं पवन पटेल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शियाशरण चतुर्वेदी व आभार एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने व्यक्त किया ।
अखिलेश यादव और सपा कार्यकाल को लेकर खूब बरसे मंत्री
पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए हुए तीखे प्रहार किये उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल की यादें दिलाते हुए कहा कि पिछली सरकार में गुंडागर्दी चरमपर थी महिलाओं के साथ अत्याचार होता था केवल परिवार को बढ़ाने के लिए कार्य किया गया प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं हुआ मंत्री मनोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश खुशहाल है तरक्की की ओर बढ़ रहा है हर गरीब के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और पूरी ईमानदारी से उन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। गरीब के लिए मुक्त राशन योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
No Previous Comments found.