दो दिवसीय जिला स्तरीय मल्लखम्भ प्रतियोगिता में दिखाए हैरतअंगेज करतब, समापन आज

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय मल्लखम्भ दिवस एवं स्व श्रीमती पान कुंवर देवी स्मृति में दो दिवसीय जिला स्तरीय मल्लखम्भ प्रतियोगिता  14 व 15 जून को गुलाम गौस खां पार्क में आयोजित की जा रही है। जिसमें रविवार को  मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षिका ममता चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षिका प्रीतेश रवि प्रकाश परिहार के आतिथ्य में प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशन निरंजन ने की। प्रतियोगिता के राष्ट्रीय निर्णायक रंजीत सिंह परिहार, हेमंत सिंह परिहार व इंटरनेशनल निर्णायक बृजेश द्विवेदी की देखरेख में संपन्न प्रतियोगिता में अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता संचालक धीरज वर्मा, सोनिया कुशवाहा, रिया साहू व हिमांशी प्रजापति ने किया।
प्रतियोगिता में 8 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में प्रहलाद कुशवाहा प्रथम दर्शित कुशवाहा द्वितीय
वेदांश तृतीय,14 वर्ष से कम बालक वर्ग में 
रौनक कुशवाहा प्रथम, श्रेयांश प्रजापति द्वितीय, 
भाग्यांश सिंह तृतीय,18 वर्ष से कम आयु वर्ग में लकी कुशवाहा प्रथम, अंशुमान कुशवाहा द्वितीय, प्रिंस तृतीय ,18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ओम साहू प्रथम, मुकुल द्वितीय,अनुज तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में 12 वर्षीय कम आयु वर्ग में आरबी सिंह प्रथम पूर्वी कुशवाहा द्वितीय, काव्य वर्मा तृतीय स्थान पर रही, 14 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में 
खुशी कुशवाहा प्रथम,ललिता द्वितीय ,चेष्टा सिंह तृतीय,18 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में ईश्वरी कुशवाहा प्रथम,दीपा कुशवाहा द्वितीय, मोहिनी पाल तृतीया व नैंसी अहिरवार तृतीय ,18 वर्ष से अधिक आयु बालिका वर्ग में सोनिया कुशवाहा प्रथम,रिया साहू द्वितीय ,हिमांशी प्रजापति तृतीया स्थान पर रही। एमेच्योर मल्लखंब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार ने बताया कि 15 जून को अंतर्राष्ट्रीय मल्लखम्भ दिवस पर हनुमान चालीसा का पाठ एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाम 6:00 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.