एनसीआरएमयू मंडल मंत्री अमर सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मना, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झाँसी।  नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) झाँसी मंडल के यशस्वी एवं जनप्रिय मंडल मंत्री आदरणीय श्री अमर सिंह यादव जी का जन्मदिन आज मण्डल कार्यालय झांसी में सभी रेल कर्मचारियों पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झाँसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों और शाखाओं के कार्यकर्ताओं ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से एवं मेसेज के द्वारा बधाई देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस विशेष दिन पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल मंत्री श्री अमर सिंह यादव जी के जुझारू नेतृत्व और रेल कर्मचारियों के प्रति उनके नि:स्वार्थ समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में संगठन ने हमेशा सफलता के नए आयाम छुए हैं और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आपका संघर्ष हम सभी के लिए एक सच्ची प्रेरणा है।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं और रेल परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे आदरणीय मंडल मंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन के हर पथ पर अपार यश प्रदान करें, ताकि वे सदैव इसी ऊर्जा के साथ रेलकर्मियों का कुशल नेतृत्व करते रहें। इस मौके पर मंडल के समस्त पदाधिकारी, निर्भीक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
 ऊषा सिंह,राजीव श्रीवास्तव,निर्मल सिंह संधू,राजेश कुमार नामदेव,, अनिरुद्ध यादव,संजीव द्विवेदी,मुकेश यादव, बृजमोहन सिंह,राजा भईया, रामकुमार परिहार,प्रवेश कुमार सिंह, अविनाश कुशवाहा,कालूराम कुशवाहा,विशाल पाठक, दीपक कुमार गुप्ता,सुनील पुरोहित , बी के टलया,आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.