योग प्रोटोकॉल की क्रियायें कराने के साथ पांच दिवसीय योग शिविर का समापन

झांसी: बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि के तत्वावधान में व्यायाम शाला झांसी में चल रहे योग, आयुर्वेद एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ श्रीमती सावित्री अग्रवाल पूर्व प्राचार्य, विपिन अग्रवाल और डॉ. महेन्द्र द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
पांच दिवसीय योग महोत्सव को मुख्यमंत्री  के आगमन को देखते हुए तीसरे दिन ही शिविर की समाप्ति की घोषणा के साथ ही योगाचार्य श्याम बुधौलिया ने अन्तर्राष्ट्रीय मानदण्डों पर निर्धारित सामान्य योग अभ्यास, प्रोटोकॉल की क्रियायें कराई गईं। साथ ही इन क्रियाओं से होने वाले लाभ के बारे में बताया। साथ ही योग क्रियायें कराते हुए खड़े होकर करने वाले, बैठकर करने वाले, पीठ एवं पेट के बल लेटकर करने वाले आसनों से होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होंने आसनों के साथ-साथ प्राणायाम जिनमें श्वसन सहित कपाल भाति, नाड़ी शोधन (अनलोम / विलोम), शीतली, भ्रामरी, अर्धऊष्टासन, ऊष्टासन एवं मंत्रों के प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि मंत्रों को सिद्ध करने के बाद इन मंत्रों से जटिल रोगों का भी निदान संभव है। प्राणायाम में श्वांस लेना पूरक, छोड़ना रेचक और श्वांस को बाहर रोकना बाह्य कुम्भक, अन्दर रोकना अन्र्त कुम्भक करने से प्रोस्टेट, यूटर्स, बवासीर, भगन्दर आदि बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। योग से घुटने के दर्द में लाभ, मस्तिष्क में शिष्ट ठीक होना, थायराइड ठीक होना, रक्तचाप नियंत्रित करना एवं कुछ एक्युवप्रेशर के आवश्यक बिन्दुओं का पालन कर योग साधक स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मुढ़िया, प्रदीप बिलहाटिया, राजेन्द्र सहारिया, जुगल किशोर, साहनी, नीरज, प्रदीप अग्रवाल, रोहित दुबे, उदित दुबे, राजू सेठ, कमलकान्त गुप्ता, दशरथ गप्ता, अनूप सिंह चौहान, मुरारी गुप्ता, अज्जू महरौलिया, ब्रजेन्द्र साहू, भारती सिंह, संजय दुबे, रामप्रकाश साहू, ए. के. सिंह, चौहान, सरजू प्रसाद, तिवारी, रूपकुमार हयारण, प्रकाश सचान, राम शर्मा, मुन्ना सेन, अजय सिसोदिया, संजय खरे, नामदेव, पिन्टू राजा, श्रीमती उषा सेन, महालक्ष्मी, शशि तिवारी, संजू, रजनी, मधु, रूपा, रंजना, आरती गोस्वामी, अनीता मिश्रा, जयंती, आरती, लता शर्मा, उर्मिला तिवारी, डिम्पल, श्रीमती मुढिया, कृष्णा सक्सेना, श्रीमती चन्द्रप्रभा दुबे, जगदीश रंजन, रश्मि अग्रवाल, निधि अग्रवाल, मीनू बरसैंया, हरीशंकर, विनोद अग्रवाल, राघवेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाष गेढ़ा, ज्ञान सिंह, अनीता खरे, सविता साहू, ए.वी.एस. भदौरिया, जीत सिंह, राजेश कंचन, बृजेश मिश्रा, आई. के. पांडेय, सरजू प्रसाद, अशोक ठुकराल, मीना कामरा, श्रीमती माथुर, श्रीमती सोनकली पाल, कंचन धारवानी, नीलम वर्मा स्वपनिल मोदी, संजू सैनी भारत विकास परिषद के श्याम सुंदर अग्रवाल अध्यक्ष, राकेश मेहरोत्रा सचिव, डॉ. एम.सी. अग्रवाल, निलयजैन, अशोक कुमार बिलगैंया, रामेश्वर प्रसाद मोदी, दिनेश गुप्ता एडवोकेट, राजेश गुप्ता एडवोकेट, नरेश अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, श्रीमती कृष्णा सक्सेना, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती अरूणा बिलगैंया, श्रीमती रजनी अग्रवाल, श्रीमती आराधना मोदी, श्रीमती मनीषा नरवरिया, श्रीमती सविता गुप्ता के अलावा हजारों की संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पतंजलि के संरक्षक एवं कारपोरेट सदस्य पतंजलि हरिद्वार, रविकांत दुबे ने सभी साधकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.