वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन
झांसी। आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी प्रांजल नगाइच को शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान निर्धारण कराए जाने की मांग रखते हुए जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि कई शिक्षकों के चयन वेतनमान स्वीकृत होने के बावजूद उनका वेतन निर्धारण नहीं किया जा रहा है, इसके साथ ही संगठन ने शिक्षकों को लेखा पर्ची उपलब्ध कराई जाए, सभी शिक्षकों के फॉर्म 16 की स्कैन कॉपी पीडीएफ खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराने, लंबित अवशेष देयकों को बजट उपलब्धतानुसार क्रमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित करने, प्रत्येक माह की एक तारीख को शिक्षकों, कर्मचारियों के वेतन भुगतान करने के साथ ही चयन वेतनमान निर्धारण के लिए ऑनलाइन सेवा पुस्तिका मान्य करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक खरे, जिला संगठन मंत्री रमन खरे, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री रामकिशोर यादव, ब्लॉक बबीना अध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा, ब्लॉक बबीना उपाध्यक्ष पूनम पुरोहित, लक्ष्मण, अतुल दीक्षित, अरविन्द शर्मा सहित शिक्षक उपस्थित रहे ।
No Previous Comments found.