पिछोर, हंसारी, लहरगिर्द जोन में चला सफाई अभियान, 8 होर्डिंग, 30 कटआउट और 140 कियास्क हटाए

झांसी: शासन के निर्देशों और झांसी नगर आयुक्त  के आदेशों के क्रम में मंगलवार को नगर निगम ने शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। 
बुधवार को नगर निगम सीमा अंतर्गत पिछोर, हंसारी और लहरगिर्द जोन में अनाधिकृत रूप से चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी होर्डिंगें, कटआउट और कियास्क हटाए गए।
नगर निगम टीम ने अभियान चलाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर बल्लियों पर लगे कुल 178 अवैध विज्ञापन पट हटाए। इसमें 8 होर्डिंग, 30 कटआउट और 140 कियास्क शामिल हैं।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले अवैध विज्ञापनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का विज्ञापन लगाने से पूर्व निगम से अनुमति अवश्य लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.