बड़ागांव गेट से मानिक चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 25 हजार का जुर्माना वसूला
झांसी: नगर आयुक्त झांसी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को नगर निगम झांसी द्वारा बड़ागांव गेट से मानिक चौक तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर ठेला-गुमटी लगाने वालों को हटाया गया। साथ ही उक्त मार्ग पर भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। इस दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाते हुए ₹25,000/- का जुर्माना वसूला गया।
इस अवसर पर राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, सी.पी. पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी प्रथम, ट्रैफिक पुलिस एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर निगम ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.